हल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत नशे के खिलाफ जंग छेड़ेंगे। नशे के खिलाफ 17 अगस्त से हल्द्वानी के तिकोनिया बुद्ध पार्क से तिरंगा पार्क तक पदयात्रा शुरू करेंगे। इसके बाद हरिद्वार हर की पौड़ी से लेकर ऋषिकेश तक पदयात्रा करेंगे। यह मुहिम नशा नहीं रोजगार की थीम पर आधारित होगी।
एक वीडियो जारी कर उन्होंने कहा कि परिवार में अगर किसी को नशे की लत लगती है तो पूरा परिवार मरता है। सामाजिक सरोकार के तहत ड्रग्स को उत्तराखंड से खत्म करना जरूरी है। युवा पीढ़ी तेजी से इसकी गिरफ्त में आ रही है। नशे के खिलाफ जंग आओ लड़े संग-संग के तहत इस अभियान को शुरू किया जाएगा।