फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: फोरेंसिक डॉक्टर का पद रिक्त, मरीजों की बढ़ी परेशानी

Sun, 14 Jun 2026 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। बीडी पांडे अस्पताल में फोरेंसिक डॉक्टर का पद रिक्त होने से मरीजों को परेशानी हो रही है। विशेषज्ञ चिकित्सकों को पोस्टमार्टम ड्यूटी पर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल में हर माह करीब ग्यारह चिकित्सकों की पोस्टमार्टम ड्यूटी लगाई जाती है। इनमें हृदय रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ और हड्डी रोग विशेषज्ञ भी शामिल हैं। एक चिकित्सक को महीने में तीन से चार बार यह ड्यूटी करनी पड़ती है। इससे दूर-दराज से आए मरीजों को बिना इलाज के लौटना पड़ता है।
फोरेंसिक डॉक्टर का पद कई वर्षों से खाली है। इसी कारण अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों को पोस्टमार्टम की जिम्मेदारी निभानी पड़ती है। उन्होंने बताया कि शासन से फोरेंसिक डॉक्टर की मांग की गई है। नियुक्ति होने पर यह समस्या हल हो जाएगी। -द्रौपदी गर्ब्याल, पीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें