जमरानी बाध परियोजना की बैठक लेते कुमाऊं आयुक्त राजीव रौतेला। बैठक में मौजूद डीएम सविन बंसल, सिंच?
हल्द्वानी। जमरानी विस्थापितों के लिए सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता ऊधमसिंह नगर जिला प्रशासन के साथ समन्वय कर जमीन अपने कब्जे में लेने की कारवाई करें। साथ ही प्रभावित क्षेत्र में आने वाले परिवारों की भूमि का खसरा खतौनी से मिलान कर 15 दिन के भीतर रिपोर्ट दें।
मंडलायुक्त राजीव रौतेला ने मंगलवार को जमरानी बांध के संबंध में कैंप कार्यालय में बैठक की। कहा कि अधिकारी आपसी समन्वय के साथ काम करें। जमरानी बांध प्रभावित क्षेत्र में आ रहे परिवारों की भूमि का खसरा खतौनी के साथ मिलान कर, त्रुटिरहित नाप-जोख करें। सिंचाई और राजस्व विभाग बांध प्रभावित गांवों में जाकर ग्रामवासियों से वार्ता करें और त्वरित गति से भूमि का सर्वे कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।
डीएम सविन बंसल ने अधीक्षण अभियंता सिंचाई संजय शुक्ला और एसडीएम विनोद कुमार को निर्देश दिए कि पर्याप्त स्टाफ लगाकर जमरानी बांध के ऊपरी और निचले हिस्से का सर्वे कराएं। सर्वे के लिए गठित टीमों से प्रतिदिन निर्धारित प्रपत्रों पर प्रगति रिपोर्ट लेना सुनिश्चित करें। जमरानी बांध में 422 परिवार विस्थापन की जद में हैं। बांध के अप स्ट्रीम में 6 गांव के 382 और डाउन स्ट्रीम में 40 परिवार शामिल हैं। बैठक में एडीएम एसएस जंगपांगी, अपर आयुक्त संजय खेतवाल, अधीक्षण अभियंता सिंचाई जमरानी बांध परियोजना संजय शुक्ला, महाप्रबंधक जल संस्थान डीके मिश्रा, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी एनएस नबियाल, एसडीएम विनोद कुमार, विवेक राय, नरेश दुर्गापाल, विवेक प्रकाश, जमारानी खंड के ईई भारत भूषण पांडे, एई हरिनंदन कापड़ी, पंकज ढौंडियाल आदि रहे।