गोरापड़ाव में मृत ट्रक चालक ज्ञान सिंह
हल्द्वानी। गोरापड़ाव में सोमवार शाम ट्रक बैक करते समय चालक नीचे गिरकर घायल हो गया। एसटीएच में लाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बरेली जिले के भौरा भोजीपुरा निवासी ज्ञान सिंह (45) पुत्र होरीलाल गौला से स्टोन क्रसर तक उपखनिज पहुंचाता था। सोमवार शाम वह माल गिराने के बाद गौरा पड़ाव स्थित स्टोन क्रसर के पास गाड़ी बैक कर रहा था। इसी समय चालक ट्रक से नीचे गिरकर घायल हो गया था। ट्रक अल्मोड़ा जिले के सेवनानी निवासी जीवन सिंह का बताया जा रहा है। ट्रक चालक की मौत किन कारणों के चलते हुई है, इसका पता नहीं चल सका है। ट्रक चालक के तीन बच्चे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।