कही यह मस्ती हादसे का कारण न बन जाए... मंगलवार को नैनीझील में नौकायन के दौरान बिना लाईफ जैकेट व बिना
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। नैैनीझील में इन दिनों नियम ताक पर हैं। पालिका प्रशासन मौन है बना हुआ है। पालिका प्रशासन ने बिना लाइफ जैकेट नौकायन प्रतिबंधित किया है लेकिन कुछ युवक लाइफ जैकेट पहनना छोड़ अपनी टी शर्ट उतारकर झील के बीचोंबीच प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को झील में ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जिसे लेकर लोगों में रोष देखा गया। नाव चालकों के मना करने पर युवक उनसे अभद्रता करने लगे।
मंगलवार को नैनीझील में नौकायन के दौरान पैडल बोट पर सवार युवक कपड़े खोलकर मस्ती करते और अन्य पर्यटकों को परेशान करते नजर आए। कई अन्य नाव चालकों ने युवकों को टोका तो वह उनसे ही अभद्रता करने लगे। लगभग एक घंटे तक युवक नाव में टी-शर्ट और शर्ट खोलकर मस्ती करते रहे। प्रशासन और पालिका के अधिकारियों में से कोई भी नहीं पहुंचा। नगर पालिका के ईओ अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि अभियान चलाकर एसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।