फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani News: पांच साल की बच्ची से स्कूल में छेड़छाड़, कोतवाली में हंगामा; लोगों ने शिक्षक पर लगाया आरोप

Tue, 10 Sep 2024 07:27 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के एक अशासकीय स्कूल की पांच साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का आरोप सामने आया है। सोमवार को कई लोग पीड़िता और उसकी मां के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने शिक्षक पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की। 
विज्ञापन
पांच साल की बच्ची से स्कूल में छेड़छाड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के एक अशासकीय स्कूल की पांच साल की मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ का आरोप सामने आया है। सोमवार को कई लोग पीड़िता और उसकी मां के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने शिक्षक पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस और सीडब्लूसी की टीम ने मासूम से कई बार पूछताछ की लेकिन मासूम कुछ नहीं बता पाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

भोटिया पड़ाव क्षेत्र निवासी एक महिला अपनी पांच साल की बेटी और अन्य लोगों के साथ सोमवार को कोतवाली पहुंची। यहां युवकों ने बच्ची से स्कूल के अंदर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। उन्होंने आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला पुलिसकर्मियों ने सादे कपड़ों में मासूम से पूछताछ की लेकिन वह कुछ नहीं बता पाई। इसके बाद मासूम से चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के लोगों ने भी बात की, उनसे भी बच्ची कुछ नहीं बोली। पुलिस देर रात तक पीड़िता के घर में सादे कपड़ों में जाकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मासूम ने अपने घरवालों को बताया कि एक शिक्षक उसकी क्लास में लंच टाइम में पहुंचता था। इसके बाद उसे सुलाता था। जब वह उठती थी, तब उसके कपड़े अस्त-व्यस्त होते थे। बच्ची से एक बार नहीं कई बार अश्लील हरकत और छेड़छाड़ की गई। इधर, कोतवाली पहुंचे युवकों ने आरोपी शिक्षक पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग उठाई। इस दौरान कोतवाल उमेश मलिक और युवकों की तीखी नोकझोंक भी हुई। हालांकि अधिकारियों ने मामले को शांत कराया।

पुलिस बच्ची से अलग-अलग तरीके से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान बच्ची ने गलत हरकत के बारे में नहीं बोला है। लोगों की ओर से लगाए सभी आरोपों की जांच की जा रही है। तथ्य सामने आने पर आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

-नितिन लोहनी, सीओ हल्द्वानी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें