फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: बनभूलपुरा में घर और दुकान से पांच क्विंटल पॉलीथिन पकड़ी, एक से 50 और दूसरे से पांच हजार का जुर्माना

Tue, 25 Jun 2024 02:14 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी में सिटी मजिस्ट्रेट और नगर निगम की टीम ने सोमवार को बनभूलपुरा क्षेत्र में दो दुकानों में छापा मारा। मौके से पांच क्विंटल पॉलीथिन और सिंगल यूज प्लास्टिक मिला। नगर निगम ने दो व्यापारियों से 55 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया।
 
विज्ञापन
घर और दुकान से पांच क्विंटल पॉलीथिन पकड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में सिटी मजिस्ट्रेट और नगर निगम की टीम ने सोमवार को बनभूलपुरा क्षेत्र में दो दुकानों में छापा मारा। मौके से पांच क्विंटल पॉलीथिन और सिंगल यूज प्लास्टिक मिला। नगर निगम ने दो व्यापारियों से 55 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया।

विज्ञापन

 

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई बनभूलपुरा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के साथ क्लीनिक में छापे मार रहे थे। इस दौरान इंदिरानगर क्षेत्र में एक दुकान में प्लास्टिक के ग्लास बिक रहे थे। जब दुकान में देखा तो भारी मात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक था। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट वाजपेई ने नगर निगम के अधिकारियों को बुलाया। नगर निगम ने दुकान से दो पेटी प्लास्टिक के ग्लास बरामद किए। दुकान स्वामी शोबित केसरवानी से पांच हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। दुकानदार की निशानदेही पर लाइन नंबर 17 में समीर प्लास्टिक पर छापा मारा। यहां पांच क्विंटल पॉलीथिन और सिंगल यूज प्लास्टिक घर के अंदर छिपाया था। टीम ने इसे जब्त कर लिया। साथ ही दुकान स्वामी से 50 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। इस दौरान सफाई निरीक्षक अमोल असवाल, चतर सिंह, जेई प्राधिकरण अंकित बोरा मौजूद रहे।

ये पढ़ें- Haldwani: बनभूलपुरा में तीन क्लीनिक सील, दो मेडिकल स्टोरों पर कार्रवाई, पुलिस और प्रशासन के छापे से खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आर्डर दो और कहीं भी मंगाओ पॉलीथिन
लाइन नंबर 17 में भारी मात्रा में पॉलीथिन पकड़े जाने के बाद दुकान स्वामी ने सिटी मजिस्ट्रेट को बताया कि ऑर्डर पर किच्छा और रुद्रपुर से पॉलीथिन और सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री मंगाई जाती है। कहा कि वह ऑर्डर मंडी और मंगलपड़ाव के कुछ बड़े व्यापारियों को देते हैं। रुद्रपुर-किच्छा से बड़ी गाड़ियों में पॉलीथिन आती है। उन्हें रिक्शे में एक-दो बैग करके सप्लाई की जाती है। पूछताछ में पता चला कि ऑर्डर का 50 प्रतिशत पैसा एडवांस में देना होता है। इसके बाद बताया जाता है कि कहां से कब माल उठाना है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें