फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल जिले के पांच खिलाड़ी दिखाएंगे पंच का दम

Fri, 19 Sep 2025 02:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
चयनित ​खिलाड़ी। 
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर महाविद्यालय में राष्ट्रीय फेडरेशन कप बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की टीम का चयन किया गया। चेन्नई में 30 सितंबर से 5 अक्तूबर तक प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन


राष्ट्रीय सीनियर पुरुष फेडरेशन कप बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए बृहस्पतिवार को चयन ट्रायल
का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य एमसी पांडे व खेल प्रभारी योगेश सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रदेश भर से आए 36 मुक्केबाजों में अलग-अलग वर्ग में ट्रायल दिया। चयन ट्रायल के समापन में ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी, जयेष्ठ प्रमुख संजय नेगी ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नवीन तिवारी, बीएस डंगवाल, चंद्रशेखर जोशी, पान सिंह बिष्ट आदि रहे। चयनकर्ताओं में विनोद खत्री, रिचा शर्मा, नंदन नेगी, मनोज सिंह गोविंद सिंह आदि थे।


इन खिलाड़ियों का हुआ चयन
उत्तराखंड पुरुष वर्ग की टीम में 47 से 50 किलोभार वर्ग में विवेक सिंह हल्द्वानी, 55 किलो में संजय कुमार काशीपुर, 60 किलो में ध्रुव नेगी हल्द्वानी, 65 किलो में आदित्य सिंह काशीपुर, 70 किलो में उदित नारायण हल्द्वानी, 75 किलो में गौतम कुमार रामनगर, 80 किलो में नमन देहरादून, 85 किलो में राकेश धामी पिथौरागढ़ और 90 किलो में आशीष डालाकोटी नैनीताल का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें