फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली मिलन समारोह में पांच होल्यार हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनी महिला जागृति संस्था के आयोजन में बृहस्पतिवार को मां नयना देवी मंदिर परिसर स्थित धर्मशाला में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में होल्यार नीमा कांडपाल, अशरफ जहां, जानकी बिष्ट, भगवती सुयाल और दीपा जोशी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इससे पूर्व संस्था की अध्यक्ष मंजू रौतेला ने मुख्य अतिथि संस्कृति विभाग के सहायक निदेशक अजय कुमार समेत समस्त होल्यारों की टीमों का स्वागत किया। महिलाओं ने उड़ी गौछे अबीर गुलाल..., सुमिरो सीता राम भया हीरा... आदि होली गीत गाए। समारोह में गौरा देवी देव, राजा साह, अमिता साह, सावित्री दरम्वाल, सुमन साह, दीपा जोशी, कुसुमलता रावत, चंद्रा पंत, रजनी चौधरी, भगवती शर्मा, विमला तिवारी, माधवी दरम्वाल आदि मौजूद रहीं। संचालन चंचला बिष्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें