फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो झोपड़ियों में लगी आग, उजड़ा बटाईदारों का आशियाना

विज्ञापन
विज्ञापन
दहल्द्वानी। रामपुर रोड से सटे हल्दूपोखरा गांव स्थित बंटाईदारों की झोपड़ी में रविवार की शाम खाना बनाते समय आग लग गई। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंचे अग्निशमन के जवानों ने आग को काबू में किया लेकिन झोपड़ी में मौजूद फ्रिज, धान, स्कूटी और बाइक सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। हल्दूपोखरा निवासी नैन सिंह दरम्वाल के खेत में मोतीराम मौर्य और उमेश कुमार बंटाईदार का काम करते हैं। दोनों खेत में ही झोपड़ी बनाकर रहते है। वे रिश्ते में ससुर और दामाद हैं।
विज्ञापन

रविवार शाम करीब छह बजे खाना बनाते समय अचानक चिंगारी से एक झोपड़ी में आग लग गई। बटाईदारों के शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आग दोनों झोपड़ियों को आगोश में ले चुकी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद टीपीनगर चौकी के पुलिसकर्मी और अग्निशमन के जवान मौके पर पहुंचे। अग्नि शमन के जवानों ने शीघ्र ही आग को काबू में कर लिया। इस दौरान झोपड़ियों में रखी स्कूटी, बाइक, फ्रिज, बिस्तर, धान, गेहूं सहित रोज मर्रा के सामान जलकर नष्ट हो गए। बटाइदारों का कहना था कि उन्होंने काफी मेहनत कर सामान जोड़े थे लेकिन हादसे के चलते एक झटके में उनका आशियाना के साथ सब कुछ उजड़ गया। गांव के लोग भी बटाईदारों की मदद करने के लिए आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें