फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर साहब! धधकता ट्रंचिंग ग्राउंड हल्द्वानी को कहीं दिल्ली न बना दे

विज्ञापन
प्रतिमात्मक
विज्ञापन
हल्द्वानी। ट्रंचिंग ग्राउंड 10 दिन से धधक रहा है। ट्रंचिंग ग्राउंड के धुंए से 25 हजार की आबादी परेशान है, लेकिन निगम प्रशासन आग बुझाने के लिए ठोस कदम नहीं उठा रहा है। ये हाल तब हैं जब कोर्ट कूड़े की आग बुझाने के मामले में आदेश दे चुके हैं।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश के बाद वन विभाग ने नगर निगम को ट्रंचिंग ग्राउंड की जमीन कई शर्तों के साथ आवंटित की थी। इसमें एक शर्त ये भी थी कि ट्रंचिंग ग्राउंड के कूड़े से वन संपदा को कोई फर्क न पड़े। ट्रंचिंग ग्राउंड की आग से एक ओर जहां वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है, दूसरी ओर 25 हजार की आबादी परेशान है। पार्षद मो. गुफरान और रवि जोशी ने बताया कि ट्रंचिंग ग्राउंड के धुंए से इंदिरानगर के लोगों को श्वांस संबंधित बीमारियां हो रही हैं। अगर ये स्थितियां बनी रही तो हल्द्वानी को दिल्ली बनने में समय नहीं लगेगा। मेयर और नगर आयुक्त से कई बार आग बुझाने का निवेदन किया जा चुका है, लेकिन निगम एक टैंकर पानी डालकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें