फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Forest Fire: नैनीताल जाने वाले हो जाएं सावधान, आग से धधक रहे यहां के जंगल, पारा बढ़ा...लाचार नजर आ रहा विभाग

Tue, 23 Apr 2024 12:30 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

उत्तराखंड के नैनीताल में बढ़ती गर्मी के साथ जंगलों में आग का कहर भी बढ़ता जा रहा है। जिससे वन संपदा आग में स्वाहा हो रही है। वहीं, आग का धुंआ नैनीताल से लगी घाटी में फैला हुआ है जिससे कि लोगों की आंखों में जलन हो रही है।
 
विज्ञापन
forest fire - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल में बढ़ती गर्मी के साथ जंगलों में आग का कहर बढ़ता जा रहा है जिससे कि अमूल्य वन संपदा आग में स्वाहा हो रही है। वहीं बड़े पैमाने पर लगी आग का धुंआ नैनीताल से लगी घाटी में फैला हुआ है जिससे कि आंखों में जलन और विभाग के संसाधन भी आग के आगे लाचार नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


नैनीताल वन विभाग  मनोरा रेंज में चरता, वीरभट्टी, भुजियाघाट, चोपड़ा, दोगांव, रिया, बेलूवाखान, बल्दियाखान, ताकुला से सटे हुए इलाकों में कई स्थानों पर बीते दिनों से आग लगी हुई है। जिसका धुंआ पूरे इलाके में फैला हुआ है। अधिकांश वन क्षेत्र में चीड़ की पत्तियां ' पिरुल' और लंबे समय से बारिश न होने से सुखी झाड़ियां आदि से आग बेकाबू होकर फैल रही है।हालांकि विभाग द्वारा आग को नियंत्रित करने के लिए कई दल लगा रखे है, लेकिन आग के कहर के आगे सब निष्फल हो रहे है।
विज्ञापन


ये पढ़ें- दो सगे भाइयों की मौत: ...परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, जीप से छिटककर पेड़ पर अटका दिखा ढोल; जानें पूरा मामला
विज्ञापन


रेंज अधिकारी मुकुल शर्मा ने बताया कि अधिकांश स्थानों में आग की तीव्रता कम हो गई है और अधिकांश स्थानों में आग पर लगभग नियंत्रण किया जा चुका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें