फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दोनहरिया में बुजुर्ग को रौंदने वाले चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Fri, 27 Feb 2026 02:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पनचक्की स्थित दोनहरिया में अंबिका विहार के सामने 22 फरवरी को बुजुर्ग को रौंदने वाले कैंटर चालक के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


हल्द्वानी कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में रमेश चंद्र पांडे ने बताया कि 22 फरवरी को वह और उनके छोटे भाई सुरेश चंद्र पांडेय (69 वर्ष) अपनी-अपनी स्कूटी से पनचक्की दो नहरिया की ओर जा रहे थे। अंबिका विहार की पुलिया के पास पहुंचे तो नहर कवरिंग रोड पर सीवर कार्य के लिए बड़ा गड्ढा था। यहां इसी दौरान कैंटर (यूपी26एटी2310) के चालक ने तेज से गति से वाहन चलाते हुए छोटे भाई की स्कूटी को ओवरटेक कर उसे रौंद दिया। सिर कुचलने से सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। सीओ हल्द्वानी अमित कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें