फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: स्टेट हाईवे पर पुल व सड़कों के लिए आठ करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मिली

Sat, 09 Aug 2025 02:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। लोनिवि को स्टेट हाईवे पर पुल निर्माण व सड़कों के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। करीब आठ करोड़ के इन कार्याें के लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

शासन से वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद इन कार्याें का शासनादेश जारी कर दिया गया है। इसके तहत रामनगर-कालाढूंगी-हल्द्वानी-काठगोदाम-चोरगलिया-सितारगंज-बिजटी स्टेट हाईवे पर चकलुवा में निहाल नदी पर 24 मीटर लंबा व डबल लेन वाला नया पुल बनाया जाएगा। इसकी लागत 3.19 करोड़ है। साथ ही कालाढूंगी विधानसभा के निगम नाला मार्ग का 4.15 किमी का पुनर्निर्माण तथा 1200 मीटर नई सड़क बनाई जाएगी। इसकी लागत 1.83 करोड़ है। इसी तरह इसी विधानसभा के कटघरिया से पनियाली तक 1.7 किमी सड़क चौड़ीकरण व पुनर्निर्माण 2.11 करोड़ की लागत से किया जाएगा। कालाढूंगी विधानसभा के ही बंदरजूड़ा से ग्राम बिशनपुर, उदयपुरी, बैलपड़ाव तक तीन किलोमीटर डामरीकरण का काम 95.77 लाख से किया जाएगा। अधिशासी अभियंता प्रत्यूष कुमार ने बताया कि जल्द ही इन कामों को पूरा कराया जाएगा।




42 सीसी व इंटरलॉक सड़कों का 1.50 करोड़ से होगा निर्माण

लोनिवि की ओर से जल्द 42 सीसी व इंटरलॉक सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। 1.50 करोड़ की लागत वाली इन सड़कों की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। अधिशासी अभियंता प्रत्यूष कुमार ने बताया कि हल्द्वानी में आरटीओ रोड महालक्ष्मी विहार, काठगोदाम, मल्ली बमौरी, लामाचौड़, भगवानपुर बिचला, बच्चीनगर, तुलारामपुर, जयपुर पाडली, बजुनिया हल्दू के साथ ही चाेरगलिया, कोटाबाग, गौलापार, बिंदुखत्ता, लालकुआं में भी सड़कें बनाई जाएंगी। यह काम सितंबर में शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें