गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत कफुल्टा निवासी 103 वर्षीय बुजुर्ग तेज सिंह रमौला का शुक्रवार की दोपहर बाद बीमारी के चलते निधन हो गया। ग्रामीण भरत रमौला ने बताया कि बुजुर्ग तेज सिंह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। परिवार में उनके पोते चंदन सिंह, कुलदीप, सूरज, बहादुर सिंह हैं।