नैनीताल में क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता टीम को ट्राफी प्रदान करते मुख्य अतिथि।
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। 26वीं अंतर कार्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला होटल रेस्टोरेंट एंड ट्रेवल्स एसोसिएशन ने जीत लिया। मुख्य अतिथि जिला जज राजेंद्र जोशी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
डीएसए मैदान में खेले गए फाइनल मुकाबले में वोट एंड फोटोग्राफर की टीम ने 15.4 ओवरों में 89 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसमें युसूफ ने 24 और रमेश ने 16 रनों का योगदान दिया। होटल रेस्टोरेंट्स एंड ट्रेवल्स एसोसिएशन की ओर से रोहित ने तीन, वसीम ने दो विकेट लिए। जवाब में होटल रेस्टोरेंट एंड ट्रेवल्स एसोसिएशन ने 10.4 ओवर में तीन विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। जिसमें जितेंद्र ने नाबाद 39, पुष्कर ने 19 रनों का योगदान दिया। बोर्ड एंड फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से आसिफ ने दो और सादात ने एक विकेट लिया। मोहम्मद बिलाल और विनीत पाठक निर्णायक और धीरज पांडे स्कोरर रहे। इस मौके पर डीएसए के महासचिव अनिल गडिया, उपसचिव त्रिभुवन बिष्ट, आनंद मेहता, गौरव जोशी, प्रह्लाद रावत, दीवान रौतेला, महबूब आदि मौजूद रहे। मैच का संचालन नवीन पांडे ने किया।