फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: बच्चों की लड़ाई में कूदे बड़े, 15 लोग घायल; दोनों परिवारों की तहरीर पर 19 लोगों पर केस दर्ज

Sat, 03 Aug 2024 11:49 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

सितारगंज के नकटपुरा में बृहस्पतिवार को दो बच्चों की खेल-खेल में हुई लड़ाई के बाद उनके परिवार भिड़ गए। मारपीट में दोनों परिवारों के करीब 15 लोग घायल हो गए। उन्हाेंने एक दूसरे के विरुद्ध शिकायत दर्ज करा पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सितारगंज के नकटपुरा में बृहस्पतिवार को दो बच्चों की खेल-खेल में हुई लड़ाई के बाद उनके परिवार भिड़ गए। मारपीट में दोनों परिवारों के करीब 15 लोग घायल हो गए। उन्हाेंने एक दूसरे के विरुद्ध शिकायत दर्ज करा पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों परिवारों के कुल 19 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। एक पक्ष के विक्की पुत्र कल्लू खां ने बताया कि उसके पड़ोसी यासीन से उसका विवाद था, लेकिन बाद में गांव के लोगों ने समझौता करा दिया था।

आरोप है कि इसी रंजिश के चलते उसने बृहस्पतिवार को अपने रिश्तेदारों के साथ घर में घुसकर गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी। वहीं दूसरे पक्ष की गुलिस्ता पत्नी यासीन ने बताया कि खेलते-खेलते बच्चों की लड़ाई हो गई थी। जिन्हें डांटकर घर भेज दिया था। थोड़ी देर बाद विक्की पुत्र कल्लू खां अपने रिश्तेदारों के साथ घर में घुस गया और मारपीट करने लगा। जिसका गांव के लोगों ने समझौता कर दिया था।

विज्ञापन


ये पढ़ें- दिनदहाड़े वकील का घर खंगाला: चहारदीवारी फांदकर अंदर आए और आठ लाख की नकदी समेटकर ले गए चोर, जांच शुरू
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दोबारा विक्की ने अपने रिश्तेदार के साथ मारपीट शुरू कर दी। दोनों परिवारों में हुए इस मारपीट में कुल 15 लोग घायल हुए, जिन्हें उप जिला चिकित्सालय सितारगंज में भर्ती कराया गया था। गंभीर चोट होने पर डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया। दोनों परिवारों ने एक दूसरे के विरुद्ध तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें