फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी: दो सांड़ों की लड़ाई से बाजार में अफरातफरी, इसके बाद हुआ ये

Mon, 11 Dec 2023 03:16 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी में लावारिस पशुओं से निजात नहीं मिल पा रही है। रविवार शाम व्यस्त बाजार मटर गली में दो सांड़ आपस में भिड़ गए। इससे अफरातफरी का माहौल रहा। 

विज्ञापन
सड़क पर लड़ते हुए सांड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी हल्द्वानी में लावारिस पशुओं से निजात नहीं मिल पा रही है। रविवार शाम व्यस्त बाजार मटर गली में दो सांड़ आपस में भिड़ गए। इससे अफरातफरी का माहौल रहा। 

विज्ञापन


शाम करीब 5:45 बजे बाजार में काफी भीड़ थी। इसी बीच वहां दो सांड़ आपस में लड़ने लगे। मटरगली व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली ने बताया कि इस दौरान तीन स्कूटर, बाइक सवार भी गिर गए और उन्हें चोट पहुंची। बच्चे और महिलाएं इधर-उधर भागे और कुछ लोग दुकानों में घुस गए। 

व्यापारियों में भी दहशत रही। यह हाल केवल बाजार का ही नहीं है। नैनीताल रोड, कालाढूंगी रोड, रामपुर रोड के अलावा  गली मोहल्लों में कई जगह जानवर बीच सड़क में खड़े होकर जाम का कारण भी बन रहे हैं। सड़क में घूमते पशुओं के  कारण कई बार वाहन सवार टकरा जाने से चोटिल तक हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें