फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पुलिस भर्ती: बदला गया दौड़ का स्थल

Fri, 29 Apr 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
विज्ञापन
पुलिस भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नैनीताल में चल रही महिला पुलिस उप निरीक्षकों की भर्ती के दूसरे दिन पुलिस प्रशासन ने बृहस्पतिवार को दौड़ का स्थल बदल दिया। बुधवार को रेतीले मैदान में अभ्यर्थियों को दौड़ाया गया। जिसमें कई अभ्यर्थी चोटिल हो गए थे। अमर उजाला ने पुलिस की इस अव्यवस्था को फोकस करते हुए खबर को प्रमुखता के प्रकाशित किया था। इसका असर यह हुआ कि पुलिस प्रशासन को रेतीले मैदान में अभ्यर्थियों को दौड़ाने की गलती का अहसास हुआ और आज दौड़ का स्थल बदल दिया गया। जिससे अभ्यर्थियों ने राहत महसूस की। इसके साथ ही इसका सुखद पहलू यह रहा कि दूसरे दिन कोई भी अभ्यर्थी चोटिल नहीं हुआ।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में बृहस्पतिवार को महिला उप निरीक्षक के पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। सुबह सात बजे से एसएसपी स्वीटी अग्रवाल की देखरेख में शुरू हुई परीक्षा शाम को तीन बजे तक चली। परीक्षा के लिए दूसरे दिन भी 400 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था जिसमें से 168 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। अंतिम रूप से 35 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। भर्ती प्रक्रिया सात मई तक जारी रहेगी। खास बात यह रही कि दूसरे दिन कोई भी अभ्यर्थी चोटिल नहीं हुआ।

परीक्षा के तहत हर अभ्यर्थी को क्रिकेट बाल थ्रो, लंबी कूद, रस्सी कूद, शटल रेस व 200 मीटर की दौड़ में शामिल होना था। विभिन्न इवेंट में भाग लेने के दौरान अभ्यर्थियों को काफी मशक्कत उठानी पड़ी। इधर, आज अभ्यर्थियों के लिए दो सौ मीटर दौड़ का स्थल बदल दिया गया था जिससे अभ्यर्थियों को थोड़ी राहत जरूर महसूस हुई। परीक्षा के सफल संचालन में एएसपी हरीश चंद्र सती, सीओ अल्मोड़ा जीआर वर्मा, लालकुंआ के महेशा नंद गैरोला, आरआई हरीश कुमार भट्ट, एसआई राजेंद्र कोश्यारी, रेवती पंत, जेएस तोमकियाल, संतोष कुमार, ममता देउपा, ममता टम्टा, आरएस पाल, दीप चंद्र, भूपाल सिंह, प्रीतम सिंह खाती आदि जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें