फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड ने जम्मू को 8-0 से हराया

Fri, 29 Apr 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/ हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जूनियर महिला नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम लगातार परचम लहरा रही है। बृहस्पतिवार को उत्तराखंड की जूनियर महिला हॉकी टीम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जम्मू को 8-0 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है। अब तक खेले गए चारों लीग मैच उत्तराखंड जूनियर महिला हॉकी टीम ने जीते हैं। 
विज्ञापन


हॉकी इंडिया के संयुक्त सचिव ने बताया कि बुधवार को जम्मू के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उत्तराखंड की ओर से पूजा, ममता, मोनिका ने 2-2 और अमिता व मनीषा ने एक-एक गोल किया। इससे पहले उत्तराखंड जूनियर महिला हॉकी टीम ने सेंट्रल इंडिया, बंगलौर और गोवा की टीमों को पराजित किया था। यह उत्तराखंड जूनियर महिला हॉकी टीम की लगातार चौथी जीत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें