फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पिता और पुत्री ने खाया जहर, अस्पताल में दोनों की मौत; पोस्टमार्टम की तैयारी में पुलिस

Sat, 17 May 2025 01:21 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल शहर में पिता व पुत्री ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। घटना से आसपास हड़कंप मचा हुआ है।
 
विज्ञापन
नैनीताल में पिता और पुत्री ने खाया जहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। नैनीताल शहर में पिता व पुत्री ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। घटना से आसपास हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कालाढूंगी रोड बजून निवासी गोपाल दत्त जोशी (47) और उनकी पुत्री ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। इसकी सूचना जब ग्रामीणों को मिली तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घटना की सूचना राजस्व पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों को  अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें