फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: फैलकोन एवं यूनाइटेड एफसी ने जीत दर्ज की

Sat, 11 Jul 2026 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। 103वीं लैंडो लीग फुटबाल प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। खेल की समाप्ति तक रोमांचक रहे दोनों मुकाबलों में विजेता टीमों ने एकमात्र गोल से जीत दर्ज की। रिमझिम बारिश के बीच भी मुकाबले देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही।
विज्ञापन

मल्लीताल खेल मैदान में हुए पहले मुकाबले में यूके बॉयज फैलकोन इलेवन के बीच मुकाबला हुआ। इसमें फैलकोन की टीम ने आदिल की ओर से किए गए गोल की बदौलत मुकाबला एक गोल से जीता। पराजित टीम कोई गोल नहीं कर सकी। दूसरे मैच में शीला माउंट सीनियर एवं यूनाइटेड एफसी की टीम आमने-सामने थीं। यूनाइटेड एफसी की टीम ने एक गोल से शीला माउंट को शिकस्त दी। टीम की ओर से रवि ने एकमात्र गोल किया। इस मौके पर महासचिव मनोज जोशी, पवन खड़ायत, शैलेंद्र बर्गली, खीमराज देउपा, धर्मेंद्र शर्मा, हरीश जोशी, वीरेंद्र साह, जलज म्यांमार आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें