फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: इंतजार में पथरा गईं आंखें पर नहीं पहुंचे जिम्मेदार

Sat, 21 Sep 2024 08:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर के समीपवर्ती भल्यूटी ग्राम पंचायत में जन समस्याएं सुनने के लिए शिविर में अधिकारियों के नहीं पहुंचने से ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है। ग्रामीणों ने शिविर का बहिष्कार कर नाराजगी जताई है। वहीं अधिकारियों ने गांव में फिर से शिविर लगाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक की ओर से नौ सितंबर को एक पत्र जारी किया गया। इसमें भल्यूटी क्षेत्र में जन समस्याओं के निस्तारण के लिए 20 सितंबर को भ्रमण एवं रात्रि विश्राम का आयोजन था।
उनकी ओर से एसडीएम समेत 13 विभागों के अधिकारियों के आने की सूचना ग्रामीणों को भी दी थी। इसे लेकर ग्रामीणों ने तैयारियां की थीं। लेकिन शुक्रवार को कार्यक्रम में विभागीय कर्मचारियों को देख ग्रामीण नाखुश दिखे।
विज्ञापन

उन्होंने विभागीय अधिकारियों के नहीं आने पर हंगामा कर विरोध जताया और शिविर का बहिष्कार किया। ग्रामीणों की समस्याएं विभागों तक नहीं जा सकी।
ग्राम प्रधान रजनी रावत ने कहा कि गांव की बैठकों में अधिकारी नहीं पहुंचने से उनकी समस्याएं गांव में ही रह जाती हैं। लोगों में आस थी कि कई विभागों के अधिकारी गांव पहुंचेंगे, जिन्हें वह अपनी समस्याएं बताएंगे। लेकिन कोई भी जिम्मेदार अधिकारी शिविर में नहीं पहुंचा।
विरोध जताने वालों में ग्राम प्रधान सड़ियाताल हरगोविंद सिंह, डिम्पी वर्मा, लता साह, राम प्रसाद आर्य, अंकुर बोहरा, दिनेश गुरुरानी, लता साह थीं।

कोट-
- जिले में अन्य जगह एक बैठक के चलते विभागीय अधिकारी शिविर में नहीं पहुंच पाए। जल्द ही ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के लिए एक शिविर आयोजित किया जाएगा जिसमें सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे। - पुष्कर लाल टम्टा, जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें