हल्द्वानी। जिलेभर के स्कूलों और कॉलेजों में मदर्स डे धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान रंग-बिरंगी पोशाकों में सजे बच्चों ने विविध गीतों और नृत्यों की प्रस्तुति दी। कई जगह बच्चों ने मां को समर्पित प्रस्तुतियां दी। मां के प्रति सम्मान और प्यार व्यक्त करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम किए गए।
इस दौरान वक्ताओं ने भावी पीढ़ी को संस्कारित करने और जीवन निर्माण में मातृ शक्ति के योगदान को सराहा। बच्चों को नशे और सोशल मीडिया से दूर रखने का आह्वान किया। सारथी फाउंडेशन समिति ने मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर मुखानी रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को बैच और उपहार देकर सम्मानित किया। संस्था ने नेशनलिस्ट ऑफ जर्नालिस्ट इंडिया के उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष दया जोशी को सर्जना चित्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सर्जना मे ही संसार है। हर दिन ही मां का होता है। संस्था अध्यक्ष नवीन पंत ने सभी को मातृ दिवस की बधाई दी। डाॅ. उमा जोशी, दया पंत, रूपाली सक्सेना, मुन्नी पंत का संस्था पदाधिकारियों ने स्वागत किया। वक्ताओं ने कविता पाठ भी किया। सचिव ज्ञानेंद्र जोशी ने संचालन किया। यहां संस्था के वरिष्ठ सदस्य प्रदीप सबरवाल, डाॅ. जाकिर हुसैन, केतन जैसवाल, संतोष गौड़, पूजा पंत, समन्वयक दीक्षा पंत पांडे, जाकिर हुसैन, केतन जायसवाल, रंजना जोशी, बबिता टकवाल, रमा जोशी, वर्षा टंडन, भावना जोशी, गीता बेलवाल, हेमा जोशी, मीना साही, भावना पांडे, शीला भट्ट आदि मौजूद रहीं। संवाद