फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज भी तीन सौ स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा कोविड का टीका

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोरोना का टीका सोमवार को भी तीन केंद्रों पर लगेगा। शनिवार को छूटे और नए लोगों को जोड़कर प्रत्येक केंद्र पर सौ लोगों के ही टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण अभियान सुबह नौ बजे से शुरू होगा और शाम पांच बजे तक चलेगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने रविवार की दोपहर जिले के दस केंद्रों पर टीकाकरण कराने के लिहाज से तैयारी की थी। योजना थी कि दस केंद्रों पर एक हजार लोगों को कोविड का टीका लगाया जाएगा। देर शाम देहरादून मुख्यालय से संदेश आया है कि राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी, महिला अस्पताल हल्द्वानी और बीडी पांडे चिकित्सालय नैनीताल में ही टीकाकरण होगा एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर सौ लोगों को टीका लगेगा। इसमें शनिवार को वंचित रह गए 121 लोग भी शामिल हैं।
दूसरे चरण में प्रशासन और पुलिस का होगा टीकाकरण
हल्द्वानी। प्रथम चरण का टीकाकरण अभियान पूरा होने के बाद दूसरे चरण में फ्रंट लाइन कोरोना योद्धाओं को टीका लगेगा। एडीएम कैलाश टोलिया ने बताया कि दूसरे चरण में पुलिस, प्रशासन, नगर निगम, नगर पंचायत और नगर पालिका का टीकाकरण होने की संभावना है। इसके अलावा अन्य विभागों को भी शामिल किया जा सकात है। तीसरे चरण में 50 या 50 वर्ष से अधिक और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों के टीका लगेगा। राज्य मुख्यालय से निर्देश मिलने पर विभागवार अधिकारियों और कर्मियों की सूची स्वास्थ्य विभाग को मुहैया करा दी जाएगी। जिले के विभिन्न सरकारी विभागों में अधिकारियों और कर्मियों की संख्या दस से पंद्रह हजार हो सकती है।
विज्ञापन

एसटीएच में कोविड पॉजिटिव 67 मरीज भर्ती
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में कोविड पॉजिटिव 67 मरीज भर्ती हैं। कोविड पॉजिटिव 27 मरीजों की हालत गंभीर है और तीन को आइसोलेशन में रखा गया है। एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला, उनकी पत्नी और बेटी की हालत स्थिर है। कोविड पॉजिटिव होने और कुछ परेशानी होने के कारण तीनों को एसटीएच में भर्ती कराया गया था।
जिले में कोरोना के 16 केस मिले
हल्द्वानी। करीब ढाई महीने बाद रविवार को कोविड के केसों की संख्या कम रही। रविवार को जिले में कोविड के 16 नए मामले आए। बता दें कि 02 नवंबर को 16, 08 नवंबर को 14, 28 नवंबर को 11 और 29 नवंबर को कोविड के 06 केस आए थे। दिसंबर में कोविड के केसों की संख्या बढ़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें