हल्द्वानी। जीतपुर नेगी में पागल कुत्ते केे आतंक से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल रहा। कुत्ते ने रविवार को कई पालतू जानवरों को काट दिया। लोगों की शिकायत पर भी निगम और पशुपालन विभाग ने कार्रवाई नहीं की। जीतपुर नेगी निवासी आलोक शर्मा ने बताया कि रविवार को पागल कुत्ते ने बिल्ली सहित कई जानवरों को काट दिया। आरोप लगाया कि उन्होंने पागल कुत्ते को पकड़ने के लिए निगम और पशुपालन विभाग के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन किसी भी विभाग की टीम नहीं आई।