फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हर स्कूल में स्काउट-गाइड अनिवार्य करने पर जोर

Sun, 12 Jul 2026 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संस्था नैनीताल की ओर से राज्य पुरस्कार एवं जांच शिविर कार्यशाला आयोजित की गई। शनिवार को सेंट पॉल्स स्कूल काठगोदाम में हुई कार्यशाला के प्रथम सत्र में मुख्य शिक्षा अधिकारी आरएस नेगी ने विधिवत रूप से भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला नैनीताल के मुख्य आयुक्त का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रशासक रेवरेंड जीवन पॉल ने गुलदस्ता और प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। जिला सचिव आरएस जीना ने कमिश्नर कैप और जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट महेंद्र सिंह सैनी ने स्कार्फ पहनाकर अभिनंदन किया।
विज्ञापन

जिला संस्था नैनीताल के अध्यक्ष नरेंद्र साह ने जिले में चल रही स्काउट-गाइड गतिविधियों की जानकारी दी। हिमालय वुड बैज कोर्स में सफलता प्राप्त करने पर मुख्य आयुक्त ने नीरू कपूर और सरिता लोहनी को प्रमाणपत्र दिए। मुख्य आयुक्त नेगी ने जनपद के सभी विद्यालयों में स्काउट-गाइड को अनिवार्य रूप से लागू करने पर बल दिया। कहा कि जो विद्यालय पंजीकरण से छूटे हैं, उनमें पुनः पंजीकरण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें