फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: युवती से छेड़छाड़ के आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Sun, 12 Jul 2026 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
गौलापार (नैनीताल)। गौलापार क्षेत्र में एक युवती से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गौलापार निवासी एक युवती ने तहरीर देकर बताया कि वह हल्द्वानी स्थित जन औषधि केंद्र में काम करती है। उसका आरोप है कि पिछले करीब दो महीनों से एक युवक लगातार मोटरसाइकिल से उसका पीछा कर रहा था और रास्ते में बार-बार रोकने की कोशिश करता था। शिकायत के अनुसार शनिवार सुबह करीब 9 बजे जब वह स्कूटी से घर से निकली तो गौलापार स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास आरोपी ने अपनी मोटरसाइकिल स्कूटी के आगे लगाकर रास्ता रोक दिया। युवती का आरोप है कि इस दौरान उसने छेड़छाड़ की। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी युवक भागने लगा। इस पर ग्रामीणों ने घेराबंदी कर आरोपी को लिंक रोड पर पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष तारा सिंह राणा ने बताया कि गिरफ्तार युवक ने नाम मोहम्मद अली पुत्र उस्मान अली निवासी नवाबगंज, (उत्तर प्रदेश) एवं वर्तमान निवासी बनभूलपुरा बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की मोटरसाइकिल संख्या यूपी 25 डीयू 7933 को भी कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें