फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथियों ने हाईवे पर रोका यातायात

विज्ञापन
हाथियों द्वारा वन निगम ऑफिस में की गई तोड़फोड़ - फोटो : KALADUNGI
विज्ञापन
कालाढूंगी। हाथियों के झुंड ने शुक्रवार रात वन विकास निगम के डिपो परिसर में स्थित दफ्तर में तोड़फोड़ करने के साथ हनुमान मंदिर की जाली को भी तोड़ डाला। इस दौरान वहां मौजूद एक चौकीदार ने भागकर अपनी जान बचाई। हाईवे पर पहुंचे हाथियों के झुंड ने यातायात भी बाधित रखा।
विज्ञापन

कालाढूंगी में हाथियों का आतंक बना हुआ है। हाथी फसलों को रौंदने के साथ घरों में भी तोड़फोड़ करने लगे हैं। शुक्रवार रात हाथियों का झुंड वन विकास निगम के डिपो परिसर में स्थित ऑफिस में घुस गया। हाथियों ने वहां रखे जरूरी दस्तावेज, कंप्यूटर, पंखे आदि सामान तोड़ने के साथ अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचाया। इससे पहले हाथियों ने यहां हनुमान मंदिर की जालियां तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की। साथ ही हल्द्वानी-रामनगर हाईवे को भी कई घंटे बाधित रखा। घटना की खबर मिलते ही संबंधित ऑफिस के अधिकारी और कालाढूंगी वनकर्मी मौके पर पहुंच गए। वनकर्मियों ने बमुश्किल हाथियों के झुंड को मुख्य हाईवे से हटाया। प्रभागीय लौंगिंग प्रबंधक आनंद कुमार ने बताया कि हाथियों ने सामान और दस्तावेजों को नुकसान पहुंचाया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। वहीं कालाढूंगी रेंज अधिकारी अमित ग्वासाकोटी ने बताया घटनास्थल का निरीक्षण किया है। वन अधिनियम के अंतर्गत मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें