फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज: स्क्रब टाइफस की जांच शुरू करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मेडिकल कॉलेज में स्क्रब टाइफस की जांच शुरू करने की तैयारी है। यह जांच इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के सहयोग से की जाएगी। यहां पर पहले जांच होती थी, जो करीब दो साल से बंद है। मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायलॉजी विभाग के माध्यम से स्क्रब टाइफस की जांच 2015-16 में शुरू की गई थी। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के अनुसार आईसीएमआर के एक प्रोजेक्ट के तहत जांच का काम शुरू किया गया था। बाद में प्रोजेक्ट अवधि पूरी होने के बाद जांच का काम बंद हो गया। यह जांच करीब दो साल से बंद है। जब जांच हो रही थी, उस दौरान कई स्क्रब टाइफस रोगी रिपोर्ट हुए थे। अब मेडिकल कॉलेज में पुन: जांच शुरू करने की तैयारी है। मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायलॉजी विभाग की एसो. प्रोफेसर डॉ. विनीता रावत ने बताया कि स्क्रब टाइफस जांच शुरू करने का काम शुरू किया जाएगा। इस संबंध में आईसीएमआर से बात हो चुकी है। आईसीएमआर के सहयोग से जांच जल्द प्रारंभ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें