फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बरहैनी रेंज में हाथी का शव मिला

Tue, 09 Dec 2025 02:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी। तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर के बरहैनी रेंज में सोमवार शाम हाथी का शव मिलने से वन विभाग में खलबली मच गई। जांच में हाथी के गले के पास एक बड़ी गांठ और घाव मिला है।
विज्ञापन


विभाग का मानना है कि संभवतया इसी गांठ और बीमारी के दर्द से हाथी की मौत हुई होगी। हाथी के सभी अंग सुरक्षित हैं। मंगलवार को हाथी का पोस्टमार्टम किया जाएगा। रेंजर लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने बताया कि दोपहर बाद करीब तीन बजे वन बीट अधिकारी विवेक गोस्वामी और बीट वॉचर प्रमोद सामंत को बौर कमोला एन-1 बीट में हाथी मृत हालत में पड़ा हुआ दिखा। रेंजर ने बताया कि उच्चाधिकारियों को मामले में सूचना दे दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें