फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बिजली पोल शिफ्टिंग के लिए छह घंटे ठप करनी पड़ी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। चौफुला चौराहे से लेकर कमलुवागांजा तक नहर कवरिंग के लिए बिजली पोल शिफ्टिंग का काम शुरू कर दिया गया है। इसके चलते शुक्रवार को दमुवाढूंगा क्षेत्र में बिजली सप्लाई छह घंटे गुल रही।
विज्ञापन

काठगोदाम 132 केवी सब स्टेशन से जुड़े दमुवाढूंगा फीडर की बिजली सुबह 11 बजे बाधित कर दी गई थी। इसके बाद यूपीसीएल ने चौफुला चौराहे के आसपास पांच बिजली पोल शिफ्ट किए। शाम करीब पांच बजे बिजली सप्लाई बहाल हुई। इस बीच करीब हजार उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। अधिशासी अभियंता बेगराज सिंह ने बताया कि 33 व 11 केवी लाइन के पोल शिफ्ट करने के लिए लाइन बंद की गई थी। कमलुवागांजा तक नहर कवरिंग के लिए करीब 150 पोल शिफ्ट किए जाने हैं। संवाद


आईटीआई, रेस्टोरेंट समेत 35 बिजली कनेक्शन काटे
यूपीसीएल का बिजली बकायेदारों के खिलाफ अभियान जारी है। एसडीओ विद्याभूषण जोशी ने बताया कि शुक्रवार को कमलुवागांजा, कठघरिया व टीपीनगर बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। कुसुमखेड़ा में 50 हजार बिल बकाया होने पर रेस्टोरेंट, पीलीकोठी में खिलौनेे की दुकान और फतेहपुर में सर्वाेदय आईटीआई के 42 हजार बकाये पर बिजली कनेक्शन काटा गया। 32 घरेलू कनेक्शन काटने के साथ ही 49 लाख के राजस्व की वसूली की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें