फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: यातायात नियमों पर चित्रकला प्रतियोगिता में प्रियांशु को पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। राज्य सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत मोतीनगर राजकीय इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एआरटीओ प्रवर्तन जितेंद्र सिंगवान ने छात्र-छात्राओं से सड़क पर नियमों का पालन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

एआरटीओ ने बताया कि सड़क दुर्घटना के शिकार होने वालों में 18 से 30 वर्ष के युवाओं की संख्या अधिक होती है। यातायात नियमों के प्रति जागरूकता से ही इसमें कमी आ सकती है। इस दौरान छात्रों को परिवहन विभाग की ओर से जारी कैलेंडर और जागरूकता संबंधी पोस्टर वितरित किए गए। कॉलेज के प्रधानाचार्य केएन जोशी ने छात्रों को हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाने, नियंत्रित गति और यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रियांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रियांशु बिष्ट व जैद खान ने क्रमश: दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुरेश भट्ट ने किया। इस अवसर पर चंद्रपाल सिंह, मदन गोस्वामी, विमल कुमार, धर्म सिंह, केडी तिवारी, नीलम भाकुनी, पुष्पा नेगी, राजेन्द्र जोशी, कादंबरी पांडे, डॉ. उषा दुर्गापाल, पुष्पा नेगी, चंदन ढैला, अनिल कार्की, महेन्द्र प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें