फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार और विकास के नाम पर युवाओं ने डाला वोट

विज्ञापन
भीमताल से भाजपा प्रत्याशी राम सिंह कैड़ा मतदान करने के बाद लोगों के साथ। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
भीमताल/ज्योलीकोट/पहाड़पानी। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के इरादे से सोमवार को विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान करने पहुंचे युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। युवाओं ने बेहतर रोजगार, शिक्षा, विकास और स्वच्छ छवि के प्रत्याशी को अपना मत देने की बात कहीं।
विज्ञापन

भीमताल के अलचौना निवासी ललिता पलड़िया, लता पलड़िया ने बताया कि उन्होंने उस प्रत्याशी को वोट दिया जो युवाओं को रोजगार के साथ बेहतर शिक्षा का माहौल दिला सके। भीमताल निवासी ज्योति महतोलिया और अभिजीत देवरी ने कहा कि विधायक ऐसा हो जो स्वच्छ छवि के साथ क्षेत्र में बेहतर विकास करने के साथ युवाओं को रोजगार दिलाने का प्रयास करें।
पहाड़पानी क्षेत्र के युवा मतदाता निखिल मेलकानी, हिमानी नयाल, लक्ष्मी नयाल और पूजा महतोलिया ने कहा कि उन्होंने ऐसे प्रत्याशी को वोट दिया जो पलायन रोकने के साथ पहाड़ में ही रोजगार, अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ गांवों के अंतिम छोर तक सड़क निर्माण और किसानों की समस्या हल कर सके।
विज्ञापन

नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के ज्योलीकोट निवासी तन्मय जोशी और मेहरागांव निवासी करन कुमार ने कहा कि हर क्षेत्र में विकास कार्य हो सके और युवाओं के लिए ठोस कदम उठाने वाले प्रत्याशी को उन्होंने अपना पहला वोट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें