फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आधार अपडेट न होने से बुजुर्गों की बढ़ रही हैं मुश्किलें

Tue, 12 May 2026 02:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर के विभिन्न वृद्धाश्रमों में रह रहे कई बुजुर्गों के आधार कार्ड अपडेट न होने के कारण उनके अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज नहीं बन पा रहे हैं। आधार डेटा में त्रुटियों और अपडेट की कमी के चलते इन बुजुर्गों को सरकारी सुविधाओं और पेंशन योजनाओं का लाभ मिलने में तकनीकी बाधाएं आ रही हैं। दमुवाढूंगा स्थित आश्रय सेवा समिति वृद्धाश्रम प्रकाश चंद्र डिमरी और आनंद वृद्ध आश्रम संचालक कनक चंद ने बताया कि उनके यहां लगभग 40 से 45 बुजुर्ग ऐसे हैं जिनके आधार कार्ड अपडेट होने जरूरी हैं। आधार लिंक न होने के कारण इन बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड और पेंशन के लिए बैंक खातों के केवाईसी जैसे कार्य लंबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आश्रम में रह रहे कई बुजुर्ग शारीरिक रूप से कमजोर हैं जिन्हें आधार केंद्र तक ले जाना कठिन होता है। कई बार तकनीकी कारणों से एक ही बार में काम पूरा नहीं हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें