फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालू के हमले में अधेड़ की मौत

विज्ञापन
प्रभुदत्त जोशी। - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
भवाली/गरमपानी (नैनीताल)। नथुवाखान वन रेंज के अंतर्गत हली झुतिया में बुधवार सुबह 11 बजे एक अधेड़ व्यक्ति को भालू ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। हादसा उस वक्त हुआ जब अधेड़ अपने खेत में बकरी चराने गया था।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की ने बताया कि बुधवार को प्रभु दत्त जोशी (47) पुत्र स्व.टीका राम जोशी निवासी हली तोक कुंणा झुतिया अपने खेत में बकरी चरा रहे थे। तभी भालू ने उन पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने हल्ला किया, लेकिन भालू उसे खींचकर ले गया, जिससे कुछ देर बाद अधेड़ की मौके पर ही मौत गई। सूचना पर उत्तरी गौला नथुवाखान के वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार, उप रेंजर बची सिंह बजेठा और वन रक्षक ललित मोहन भौर्याल खैरना पुलिस के साथ मौके पर पहुंची।
वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया है। उन्होंने मृतक के परिजनों को तीन लाख रुपये देने की बात कही। मृतक की पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि भालू के आतंक से लोगों में दहशत है। बच्चों को दिन में भी घर के अंदर रखना पड़ रहा है। लोगों ने वन विभाग से भालू को पकड़ने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें