फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या पूजन और भंडारे के साथ संपन्न हुई अष्टमी

Thu, 14 Apr 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
नवरात्र कन्या पूजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। अष्टमी पर भक्तों ने मां गौरी की आराधना कर सुख समृद्धि की कामना की। कई लोगों ने कन्या पूजन कर पुण्य लाभ भी अर्जित किया। मंदिरों में देर शाम तक मां के भजन गूंजते रहे तो सैकड़ों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। 
विज्ञापन


जगदंबा नगर स्थित मां जगदंबा मंदिर में आयोजित लक्ष्मी नारायण यज्ञ और देवी भागवत में सैकड़ों भक्तों ने भागीदारी कर मां गौरी का पूजन किया। प्राचीन हल्दू देवी मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। कालू सिद्ध बाबा मंदिर में लोगों ने पूजा पाठ कर प्रसाद गृहण किया और शीतला देवी मंदिर में दिन भर भजन कीर्तनों की गूंज रही। कालीचौड़ मंदिर में देवी भागवत में व्यास डा. नवीन चंद्र जोशी ने मां गौरी की शक्तियों का बखान किया।

रानीबाग में भक्तों ने पवित्र गार्गी नदी में स्नान कर पुण्य अर्जित किया। शीशमहल शिव मंदिर में देवी भागवत कथा के बाद प्रसाद वितरण किया गया। कई लोगों ने घरों में कन्या पूजन कर माता को भोग लगाकर सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में मां देवी जागरण का भी आयोजन किया गया जिसमें रात भर भक्त मां के भजनों पर झूमते रहे। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग संगठन ने गौलापार स्थित नैब संस्था में नेत्रहीन बच्चों के साथ अष्टमी मनाकर कन्या पूजन किया।
विज्ञापन


इस दौरान संगठन द्वारा 70 नेत्रहीन बच्चों को शिक्षण सामग्री भी वितरित की गई। कार्यक्रम में संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष डिंपल पांडे, महिला प्रदेश अध्यक्ष गौरी मिश्रा, छात्र संघ अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, सुमित कपूर, मुसीर नवाब, लीला कांडपाल, आदि मौजूद रहे।

शनिवार को सजेगी माता की चौकी
हल्द्वानी। महाराज अग्रसेन युवा समिति द्वारा शनिवार 16 अप्रैल को रामपुर रोड स्थित अग्रसेन भवन में मां भगवती की चौकी सजाई जायेगी। जिसमें सांय पांच बजे माता का गुणगान, रात्रि नौ बजे आरती और साढ़े नौ बजे से प्रसाद व सहभोज का आयोजन किया जायेगा। समिति ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में भागीदारी करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें