हल्द्वानी। जिले भर में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। कई सरकारी दफ्तरों में सजावट की गई थी। बाबा साहेब की 125 वीं जयंती पर लोगों ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। अंबेडकर जयंती समरसता दिवस के रूप में मनाई गई। स्कूली बच्चों ने रैलियां निकाली।
तमाम स्थानों पर हुई गोष्ठियों में संविधान निर्माता को याद किया गया। जिले के नैनीताल, भीमताल, रामनगर, ज्योलीकोट, बेतालघाट, गरमपानी, धारी, भवाली, मुक्तेश्वर, चोरगलिया, लालकुआं, हल्दूचौड़, पतलोट, कालाढूंगी, बिंदुखत्ता, धानाचूली, रामगढ़ आदि स्थानों में सभी सरकारी, गैर सरकारी, अर्ध सरकारी दफ्तरों और स्कूलों में अंबेडकर जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।