फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय श्रीराम के नारे गूंजे: चूर हुआ रावण का गुरूर, दो मिनट में जल गया 40 फीट ऊंचा रावण का पुतला

Wed, 25 Oct 2023 12:16 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

तल्लीताल रामलीला कमेटी की ओर से शोभायात्रा निकाली गई और डीएसए मैदान में हुए मुख्य कार्यक्रम में राम सेवक सभा के कलाकारों ने रामलीला मंचन और रावण वध की लीला दिखाई। श्री रामलीला अभिनय कमेटी की ओर से 40 फीट ऊंचा रावण जलाया।
विज्ञापन
चूर हुआ रावण का गुरूर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर में असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयदशमी धूमधाम से मनाया गया। तल्लीताल रामलीला कमेटी की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई और डीएसए मैदान में हुए मुख्य कार्यक्रम में राम सेवक सभा के कलाकारों ने रामलीला मंचन और रावण वध की लीला दिखाई। इसके बाद रावण परिवार के पुतलों का दहन किया गया। 

विज्ञापन


डीएसए मैदान में विजयदशमी पर्व पर विधायक सरिता आर्या और एडीएम फिंचा राम ने रामलीला का शुभारंभ किया। इसके बाद श्रीराम-रावण युद्ध, रावण का राम को नीति शास्त्र की शिक्षा देना, राम-सीता मिलाप की लीला का मंचन किया गया। आतिशबाजी के साथ रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। यहां कमेटी अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी आदि रहे। 

तल्लीताल रामलीला समिति की ओर से रामलीला भवन से शोभायात्रा निकाली गई जिसमें रावण का पुतला, रावण की सेना, श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान व वानर सेना शामिल रही। तल्लीताल बाजार स्थित डांठ में श्रीराम-रावण युद्ध का मंचन किया गया। इसके बाद आतिशबाजी के साथ रावण के पुतले का दहन कर दिया गया। इस मौके पर अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी, धीरेंद्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


दो मिनट में जल गया 40 फीट ऊंचा रावण का पुतला 
श्री रामलीला अभिनय कमेटी की ओर से पुरानी तहसील की पार्किंग में 40 फीट ऊंचा रावण और मेघनाद का पुतला तैयार किया गया था। श्रीराम और रावण युद्ध का मंचन किया गया जिसके बाद रावण परिवार के पुतलों का दहन किया गया। रावण का पुतला दो मिनट में ही जल गया। इस मौके पर श्री रामलीला अभिनय कमेटी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल गूजर, महाप्रबंधक राजेंद्र मित्तल, प्रदीप कपूर, राजीव अग्रवाल मोनू, संजीव गुप्ता, अंकुर गोयल, व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश चंद्रा, मनमोहन अग्रवाल आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें