फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ईको टूरिज्म का कार्यालय नहीं होगा शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के ईको टूरिज्म का कार्यालय रानीखेत रोड पर ही रहेगा। पार्क प्रशासन ने इस कार्यालय को आमडंडा में शिफ्ट करने के उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेजा था जिसे निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

कॉर्बेट के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि रानीखेत रोड पर स्थित ईको टूरिज्म के कार्यालय को आमडंडा शिफ्ट करने की योजना बनाई थी। रानीखेत रोड पर जाम की समस्या व पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया था। पार्क वार्डन व उपनिदेशक के कार्यालय को अन्यत्र ले जाना था। इसी क्रम में उच्चाधिकारियों अनुमति मांगी गई थी। उच्चाधिकारियों की ओर से प्रस्ताव को निरस्त कर दिया गया है। अब रानीखेत रोड पर ही ईको टूरिज्म का कार्यालय संचालित होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें