पतलोट(नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत डालकन्या के देवनगर में मुख्यमंत्री की ओर से मिनी स्टेडियम की घोषणा का शासनादेश जारी होने पर बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने विधायक राम सिंह कैड़ा के देवनगर पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया। विधायक ने बताया कि क्षेत्र के युवा और ग्रामीण काफी समय से स्टेडियम की मांग कर रहे थे। स्टेडियम बनने से खिलाड़ियों को दूरदराज नहीं जाना पड़ेगा।