फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने डायलिसिस यूनिट का औचक निरीक्षण किया, कई खामी मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बेस अस्पताल स्थित डायलिसिस यूनिट में गंदगी समेत अन्य शिकायतें मिलने के बाद सीएमओ ने अस्पताल के डॉक्टरों के साथ औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई खामियां मिलीं। सीएमओ के अनुसार कमियों को सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बेस अस्पताल में डायलिसिस यूनिट का संचालन होता है। यूनिट में कुमाऊं से भी रोगी डायलिसिस के लिए पहुंचते हैं। यहां पर कई कमियों की शिकायत स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंच रही थी। सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने शनिवार को डायलिसिस यूनिट का औचक निरीक्षण किया। सीएमओ डॉ. जोशी ने बताया कि यूनिट में बार-बार डायलिसिस में डाइलाइजर (इसके माध्यम से खून को फिल्टर किया जाता है) का इस्तेमाल हो रहा था, जो नियमानुसार नहीं होना चाहिए था। हालांकि उसे मशीन पर देखा गया तो वह सही बता रहा था। डायलिसिस यूनिट में गंदगी भी थी। इन सभी कमियों को दूर करने का निर्देश प्रबंधन को दिए हैं। कुछ पहलू हैं, जिन्हें आगे भी देखा जाएगा। निरीक्षण के दौरान बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें