फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार पहिया वाहन में लगाने होंगे कूड़ेदान 

Fri, 08 Dec 2017 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में चार पहिया नए वाहनों में शोरूम से निकलने पर ही कूड़ेदान लगाना होगा। कूड़ेदान नहीं लगाने पर शोरूम संचालकों पर कार्रवाई होगी। वाहन का रजिस्ट्रेशन भी नहीं होगा। लोगों की ओर से शिकायत मिल रही थी कि चौपहिया वाहन भी गंदगी फैलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसमें बैठे लोग कुछ खा पीकर कूड़ा सड़क में फेंक देते हैं।
विज्ञापन


इसे देखते हुए शासन ने सभी आरटीओ कार्यालयों के लिए आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि अब सभी चौपहिया नए वाहनों (कॉमर्शियल या प्राइवेट) पर कूड़ेदान लगाना होगा। कूड़ेदान न लगाने पर कार्रवाई करने को कहा गया है।  आदेश मिलने के बाद आरटीओ ने सभी एजेंसियों को पत्र भेजा है।

इसमें कहा गया है कि अब सभी नए चौपहिया वाहन शोरूम से तब निकलेंगे जब उनपर कूड़ेदान लगा होगा। साथ ही रजिस्ट्रेशन भी कूड़ेदान लगे होने पर किया जाएगा। एआरटीओ संदीप वर्मा ने बताया कि सभी एजेंसियों को पत्र भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


फीस जमा की है तो आज बना लें लाइसेंस
अगर आपने ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए फीस जमा की है तो शुक्रवार को ड्राइविंग लाइसेंस बनवा लें। ऐसा न होने पर आपकी फीस वापस नहीं मिलेगी। नया लाइसेंस बनाने के लिए सोमवार से दोबारा फीस जमा करनी पड़ेगी। सोमवार से वाहन फोर साफ्टवेयर लांच होने जा रहा है। एआरटीओ संदीप वर्मा ने कहा कि फीस जमा करने वाले शुक्रवार को ही लाइसेंस बना लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें