फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल से डेढ़ लाख लोगों के हलक सूखे

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जल संस्थान में ठेके में कार्यरत कर्मियों ने पांच सूत्री मांगों को लेकर बृहस्पतिवार से हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के कारण कई 130 नलकूप नहीं चले। पेयजल लाइनों में लगे वॉल नहीं खुलने के कारण कई कालोनियों को पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। इस कारण हल्द्वानी क्षेत्र में 1.5 लाख परिवारों को पेयजल नहीं मिल सका।
विज्ञापन

जलसंस्थान संविदा श्रमिक संगठन के आह्वान पर कुमाऊं मंडल में जलसंस्थान में ठेके में कार्यरत कर्मियों ने हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल बृहस्पतिवार से शुरू होने के कारण शहर के अधिकांश ओवरहेड टैंक भरे रहे। इस कारण दिक्कत कम हुई। शुक्रवार से पानी की किल्लत हो सकती है। जलसंस्थान के अधिकारी दिन भर ठेका कर्मियों को मनाने में जुटे रहे। ठेका कर्मियों ने मांगें नहीं माने जाने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
सरकारी टैंकरों का भी नहीं हुआ संचालन
हड़ताल के कारण जलसंस्थान के अपने पेयजल टैंकरों का संचालन भी ठप रहा। जलसंस्थान के अधिकारियों ने प्राइवेट टैंकरों से पानी बंटवाया लेकिन हल्द्वानी क्षेत्र की करीब चार लाख आबादी के लिए यह नाकाफी रहा।
विज्ञापन

फिल्टर प्लांट को नौ बजे बाद मिला पानी
हड़ताल के कारण फिल्टर प्लांट भी बंद हो गया। जलसंस्थान के अधिकारियों सुबह नौ बजे किसी तरह फिल्टर प्लांट शुरू किया। फिल्टर प्लांट बंद रहने के कारण भी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
किसी ने नहीं उठाया फोन
हल्द्वानी क्षेत्र में जलसंस्थान में 172 ठेका कर्मी कार्यरत हैं। सभी ठेका कर्मियों के हड़ताल में रहने के कारण जलसंस्थान का शिकायती नंबर को उठाने वाला कर्मचारी नहीं मिला। अधिकारियों ने किसी तरह दो बजे बाद एक कर्मचारी को शिकायत सुनने के लिए लगाया। उधर बाद में जलसंस्थान का ये नंबर भी नाट रिचेबल आने लगा।
ये हैं मांगें -
- 20-25 वर्षों से जलसंस्थान में काम कर रहे ठेका कर्मियों को पदों के सापेक्ष नियमित किया जाए।
- सभी कर्मियों को समान कार्य, समान वेतन दिया जाए।
- महंगाई को देखते हुए कर्मियों का मानदेय 23 से 25 हजार रुपये किया जाए।
- विभाग में कार्यरत समस्त आउटसोर्सिंग और ठेके में काम कर रहे कर्मियों को विभागीय संविदा/उपनल के माध्यम से नियुक्ति प्रदान की जाए।
- सभी कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश दिया जाए, साप्ताहिक अवकाश नहीं देने पर उसके बदले मानदेय दिया जाए।
ज्योलीकोट में पेयजल संकट गहराया
ज्योलीकोट (नैनीताल)। ज्योलीकोट में कई परिवारों को पिछले कई दिनों से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पेयजल लाइन में रुकावट (ब्लॉकेज) होने से उन्हें पीने को पानी नहीं मिल रहा है। इसके चलते ग्रामीण पानी के लिए भटकने को मजबूर है। उनका कहना है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह डीएम कार्यालय में धरना प्रदर्शन करेंगे।
वहीं ज्योलीकोट में पर्यटकों की सुविधा के लिए लगा पानी का टैंक बीते दिनों खाई में गिर गया। जलसंस्थान के ईई संतोष उपाध्याय ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। जेई और कर्मचारियों को मौके पर भेज दिया जाएगा।
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता संजय कुमार का कहना है कि ठेका कर्मियों को मनाने का प्रयास चल रहा है। पेयजल व्यवस्था का संचालन करने के लिए स्थायी कर्मचारियों को लगाया गया है। आपूर्ति थोड़ी बाधित रही।
कल कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी
हल्द्वानी। ऊर्जा निगम अनुरक्षण का कार्य कर रहा है। इसी क्रम में 16 अक्तूबर को कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति प्रभावित। अधिशासी अभियंता (ग्रामीण) डीडी पांगती ने बताया कि शनिवार को लालकुआं सब स्टेशन के अंतर्गत घोड़ा नाला फीडर से संबंधित क्षेत्र और धौलाखेड़ा सब स्टेशन के वर्ल्ड बैंक हल्द्वानी, सोयाबीन इंडस्ट्रीयल, हल्दूचौड़, हाथी खाल और डुंगरपुर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में आपूर्ति 10 से 5 बजे तक बंद रहेगी। अधिशासी अभियंता (नगरीय) डीएस बिष्ट ने बताया कि विभिन्न सब स्टेशनों के अंतर्गत आने वाले तिकोनिया/ राजपुरा फीडर, गायत्री नगर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में 10 से शाम 5 बजे तक और मंडी फीडर, बाजार फीडर से जुड़े क्षेत्रों में 10 से 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
तल्लीताल, मल्लीताल के कुछ इलाकों में नहीं आया पानी
नैनीताल/भीमताल। उत्तराखंड जलसंस्थान संविदा श्रमिक संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर नैनीताल और भीमताल के संविदा कर्मियों ने कार्य बहिष्कार किया। बृहस्पतिवार को तल्लीताल, मल्लीताल के कुछ जगहाें में पानी की सप्लाई ठप रही। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि उन्हें पेयजल संकट की सूचना नहीं मिली है।
नैनीताल शाखा के अध्यक्ष अमर सिंह ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक संविदा कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। इधर, सहायक अभियंता दिलीप सिंह बिष्ट ने बताया कि 22 स्थायी कर्मचारी और आईटीआई पाइंस के 20 छात्र व्यवस्था के लिए मौजूद हैं। अब तक शहर में पानी की व्यवस्था सुचारु रूप से चल रही है। यहां वरिष्ठ सलाहकार सीतम वाल्मीकि, विपिन चंद्र, दयाल कांडपाल, शंकर लाल, अर्जुन कुमार, कमल सिंह, राजेंद्र बिष्ट, दीवान सिंह राणा, दयाल सिंह, सुरेश कुमार आदि मौजूद थे।
इधर, भीमताल में भी जलसंस्थान के संविदा कर्मियों की हड़ताल से लोग पानी के लिए परेशान हुए। डांठ निवासी भुवन गिरी गोस्वामी ने बताया कि जलसंस्थान के कर्मचारियों की हड़ताल से समय से पानी नहीं आ रहा है। वहीं डांठ क्षेत्र में विभाग के पंप के अक्सर खराब होने से लोगों को पानी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें