फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी में पेयजलापूर्ति बुरी तरह लड़खड़ाई

विज्ञापन
हल्द्वानी के जल संस्थान से पानी भरते प्राइवेट टैंकर। संवाद
विज्ञापन
हल्द्वानी। जलसंस्थान के संविदा श्रमिकों के अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार के चलते शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र की पेयजलापूर्ति बुरी तरह लड़खड़ा गई है। छड़ायल और जयदेवपुर, बनभूलपुरा समेत कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति ठप रहीं।
विज्ञापन

जलसंस्थान के शहर और ग्रामीण इलाके में 83 नलकूपों से पेयजल आपूर्ति की जाती है। नलकूपों के संचालन से लेकर पेयजल वितरण, पेयजल लाइन लीकेज, ट्रीटमेंट प्लांट की व्यवस्था, टैंकर संचालन और सहायक आदि की व्यवस्था 172 संविदा श्रमिक संभालते हैं, जो कि तीन दिनों से अपनी मांगों को लेकर कार्यबहिष्कार पर हैं। इस कारण जलसंस्थान की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था बुरी तरह लड़खड़ा गई है। हालांकि जलसंस्थान की ओर से इस कार्य में आईटीआई प्रशिक्षित युवाओं को लगाया है मगर इनकी संख्या कम होने कारण व्यवस्था सुचारु नहीं हो पा रही है। इसके अलावा जलसंस्थान द्वारा ट्रीटमेंट प्लांट की मुख्य पेयजल लाइन के खंडेलवाल पार्क के पास बाल्व खोलने के लिए कर्मियों की तैनाती करने से नैनीताल रोड, बरेली रोड, रामपुर रोड, कालाढूंगी रोड, राजपुरा आदि क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति में बाधा नहीं आई। जलसंस्थान ने शनिवार को एक विभागीय टैंकर एवं सात निजी टैंकरों से प्रभावित क्षेत्रों में पानी वितरित किया। शहर के कई इलाकों में पेयजल का गंभीर संकट बना है।
संविदा श्रमिकों से कई बार वार्ता की गई मगर कोई नतीजा नहीं निकल सका है। संविदा श्रमिकों की साप्ताहिक अवकाश का लाभ दिए जाने की मांग मान भी ली गई है इसके बावजूद संविदा श्रमिक अन्य मांगों को लेकर आंदोलन पर डटे हैं। जो कि शासन स्तर का मामला है। अगर संविदा श्रमिक काम पर वापस नहीं लौटे तो जल्द ही नए श्रमिकों की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन

संजय श्रीवास्तव अधिशासी अभियंता, जलसंस्थान
जलसंस्थान में संविदा श्रमिकों ने धरना किया प्रदर्शन
हल्द्वानी। उत्तराखंड जलसंस्थान संविदा श्रमिक संघ कुमाऊं मंडल के आह्वान पर जलसंस्थान के संविदा श्रमिकों ने शनिवार को भी तिकोनिया स्थित जलसंस्थान कार्यालय परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द मांगे पूर्ण न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान संविदा श्रमिक संघ के शाखा अध्यक्ष गिरीश चंद्र पटवाल, उपाध्यक्ष श्याम सिंह, जगदीश भंडारी, प्रकाश कुमार, आर्येंद्र कुमार सिंह, विजय सिंह, गिरीश पंत, पवन कुमार, राजू आर्या, मोहन सिंह, पान सिंह, भूपेंद्र गौड आदि मौजूद रहे। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें