फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हाइड्रो रॉकेट्री प्रतियोगिता में डीपीएस हल्द्वानी प्रथम

Tue, 07 Oct 2025 02:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में एस्ट्रोवर्स एक्सपीरियंस प्राइवेट लिमिटेड ने नासा के सहयोग से तीन दिवसीय अंतरिक्ष मंथन को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ एरीज के रजिस्ट्रार मोहित कुमार जोशी और प्रो. भुवन भट्ट ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम कुमाऊं के तमाम स्कूलों के बच्चों ने हाइड्रो रॉकेट तैयार कर लांच किए। रात में बच्चों को तारों का नजारा दिखाया गया। एरीज के निदेशक डॉ. मनीष नाजा और प्रो.भुवन भट्ट ने छात्रों को विस्तृत जानकारी दी।
वहीं हाइड्रो रॉकेट्री प्रतियोगिता में डीपीएस हल्द्वानी प्रथम, गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल द्वितीय, इंस्पिरेशन स्कूल हल्द्वानी तृतीय, टेलीस्कोप एमिंग में इंस्पिरेशन स्कूल हल्द्वानी प्रथम, दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल हल्द्वानी द्वितीय, डीपीएस हल्द्वानी तृतीय, रोबो कबड्डी में सांई पब्लिक स्कूल काशीपुर प्रथम, गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल, इंस्पिरेशन स्कूल हल्द्वानी तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

पिकोसैट चैलेंज में दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल हल्द्वानी प्रथम, इंस्पिरेशन स्कूल हल्द्वानी द्वितीय, सेंट जोसेफ कॉलेज नैनीताल तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को ग्राफिक एरा के निदेशक सेवानिवृत्त कर्नल एके नायर ने सम्मानित किया। इस दौरान अजय रावत, शुभम कुमार, राहुल पंथरी, रूपन थापा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें