फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: खैरना में टू-लेन पुल के लिए भेजी आठ करोड़ की डीपीआर

Sat, 04 Oct 2025 02:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। लोक निर्माण विभाग खैरना में शिप्रा नदी के ऊपर 90 मीटर का टू-लेन पुल बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए विभाग ने 8 करोड़ की डीपीआर शासन को भेज दी है। धनराशि जारी होते ही पुल निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। पुल बनने से वाहन चालकों, यात्रियों और पैदल आवाजाही करने वालों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


लोनिवि नैनीताल के अधिशासी अभियंता हीरा सिंह बिष्ट ने बताया कि पुल निर्माण के लिए 8 करोड़ रुपये की डीपीआर भेजी गई है। धनराशि स्वीकृत होने के बाद एडीबी के माध्यम से निर्माण किया जाएगा। बेतालघाट ब्लॉक को टू-लेन से जोड़ने के बाद मझेड़ा, सिमलखां, धनियाकोट, सीम, बजेड़ी, व्यासी, नौणा, बारगल, गरजोली, खैरना, भुजान, रानीखेत, हल्द्वानी और अल्मोड़ा की तरफ आवाजाही करने वाले यात्रियों को जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें