फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दीपावली नजदीक आते ही खनकने लगा बर्तन बाजार

Sat, 04 Oct 2025 02:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हल्द्वानी। नवरात्र से बर्तन बाजार में चमक आनी शुरू हो गई है। कारोबारी दीपावली की तैयारियां कर रहे हैं। बाजार में ट्राई प्लाई के अलावा इंडक्शन में इस्तेमाल होने वाले बर्तन उपलब्ध हैं। तांबे और पीतल के बर्तनों की खरीद शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

शहर में बर्तनों और क्राॅकरी की प्रमुख रूप से 35 से 40 दुकानें हैं। त्योहार के समय इन दुकानों में रौनक आने लगती है। प्रमुख बर्तन व्यवसायी राजीव अग्रवाल ने बताया कि करवाचौथ के लिए ऐपण के बर्तन आ चुके हैं। इसका सेट 200 रुपये में उपलब्ध है। इंडक्शन के अलावा तीन लेयर के ट्राई प्लाई निर्मित बर्तन भी बाजार में आ चुके हैं। बताया कि तांबे के बर्तन 1000 रुपये प्रति किलो से शुरू हैं। पीतल के 900 रुपये और स्टील के 250 रुपये किलो के हिसाब से आ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें