फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: खूपी-ढुंगसिल-भूमियाधार में भूस्खलन रोकथाम के लिए डीपीआर की कवायद तेज

Thu, 16 Apr 2026 02:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल के खूपी, भुमियाधार और ढुंगसिल गांव में भूस्खलन की समस्या के स्थायी समाधान के लिए कार्रवाई तेज हो गई है। उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र (यूएलएमएमसी) की टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर डीपीआर पर कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

यूएलएमएमसी की टीम ने बीते दिनों जमीन में हो रहे धंसाव और पानी की निकासी व्यवस्था का बारीकी से अध्ययन किया था। टीम ने गांव के नीचे बहने वाले गधेरों और तलहटी क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया। विशेषज्ञों ने ग्रामीणों से बातचीत कर पिछले वर्षों में हुए भूस्खलन और मौजूदा हालात की जानकारी जुटाई। ग्रामीणों ने लगातार हो रहे धंसाव और बारिश के दौरान बढ़ने वाले खतरे पर चिंता जताई। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने टीम को अब तक किए अल्पकालिक सुरक्षा कार्यों की जानकारी दी। सिंचाई विभाग के एई मनमोहन बिष्ट ने बताया कि डीपीआर तैयार होने के बाद दीर्घकालिक समाधान के तहत ठोस कार्ययोजना बनेगी। खूपी गांव के संवेदनशील परिवारों के विस्थापन की प्रक्रिया भी जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें