फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: क्षेत्रवासियों की जरूरत के लिए गुरुद्वारे में फ्रीजर और कूलर भेंट किया

Fri, 20 Jun 2025 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। विधायक तिलक राज बेहड़ ने लालपुर स्थित गुरुदारा नानकसर ठाठ में लोगों की जरूरत के लिए फ्रीजर और सैंजनी गुरुद्वारा साहिब में वाटर कूलर भेंट किया है। बृहस्पतिवार को लालपुर के बाबा सुखचैन सिंह व गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को फ्रीजर सौंपा गया। बेहड़ ने गुरुद्वारे में मत्था टेक कर क्षेत्र में शांति व उन्नति के लिए अरदास की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लालपुर क्षेत्र में शव रखने के लिए कोई फ्रीजर उपलब्ध नहीं था। सार्वजनिक इस्तेमाल के लिए यहां फ्रीजर रखवाया जा रहा है। ग्राम रामेश्वरपुर, महाराजपुर, खमरिया, नारायणपुर, मेहराया, प्रतापपुर, कनकपुर, मलसी, शिमला आदि के लोगों को गुरुद्वारे से फ्रीजर उपलब्ध हो जाएगा। इसका रखरखाव गुरुद्वारा कमेटी नानकसर ठाठ करेगी। इसी तरह सैंजनी गुरुद्वारा साहिब में वाटर कूलर लगवाया गया है।
बेहड़ ने 34.30 लाख रुपये की लागत से छह विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। इनमें जिला योजना से पक्की खमरिया में 200 मीटर सीसी सड़क, विधायक निधि से ग्राम सैजनी में सीसी सड़क, महराया में सीसी सड़क, सैंजनी के गुरुद्वारा साहिब में वाटर कूलर सहित अन्य कार्य शामिल हैं। इस दौरान पक्की खमरिया वासियों ने बेहड़ को तलवार भेंट की और बाबा सुखचैन सिंह ने उनको सरोपा भेंट किया। वहां दर्शन कोली, अरुण शुक्ला, दलजीत सिंह, राजेश प्रताप सिंह, अशोक चुघ, रिंकी कौर, हरविंदर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें